हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के डामर गांव के पास
बकरी को बचाने के चक्कर मे पलटी इको वैन चालक सहित 9 घायल
कुरारा क्षेत्र के डामर गांव के पास हाइवे पर बकरी को बचाने के चक्कर मे अचानक से चालक ने गाड़ी को बाई तरफ काटा तभी गाड़ी के बाएं तरफ का पहिया वहां पड़े एक पत्थर पर चढ़ा और गाड़ी का टायर फट गया जिससे गाड़ी वहां ढेर किये गए इंटरलॉकिंग वाले इटो से टकरा कर पलट गई।जिसमें चालक सहित 9 महिला पुरुष घायल हो गए।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद 5 लोगो को जिला अस्पताल रिफर किया।