हमीरपुर: सहुरापुर व मोराकान्दर में निकली मतदाता जागरूकता रैली
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम सहुरापुर व मोराकान्दर में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर/ प्रभारी बीडीओ शांतुन कुमार सिनसिनवार ने किया। ई-रिक्शा में माइक लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। उन्होंने रैली के साथ भ्रमणकर मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए लोगों को जागरूक किया।