हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए
जौनपुर जिले के शाहगंज का निवासी अनिल कुमार ट्रक लेकर सोमवार को उद्योग नगरी की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में माल खाली करने आया था। इसको डिंपल उर्फ धीरेंद्र व शैलेश गौर ने गाली गलौजकर जमकर मारा पीटा। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। दूसरी घटना क्षेत्र के बांकी गांव में हुई यहां के निवासी अतुल श्रीवास को तीन अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर जमकर मारा पीटा।