हमीरपुर: कुंडौरा गांव के पास गोवंश को बचाने में हाइवे पर लोडर असंतुलित होकर पलटा
नेशनल हाईवे 34 में दोपहर को तेज रफ्तार टमाटर से भरा लोडर अन्ना गोवंश को बचाने में असंतुलित होकर पलट गया। नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने चालक एवं हेल्पर को सुरक्षित निकालकर आवागमन बहाल कराया। हाईवे के पेट्रोलिंग आफिसर संतोष चौधरी ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न 4 बजे एक लोडर कबरई महोबा से टमाटर लादकर कानपुर जा रहा था।