फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र में न्यू रामगढ़ पुलिया के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
थाना उत्तर क्षेत्र सुदामा नगर निवासी महेंद्र सिंह साइकिल द्वारा जिला अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान थाना उत्तर क्षेत्र न्यू रामगढ पुलिया के पास बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। उक्त जानकारी घायल व्यक्ति ने स्वयं मीडिया को दी।