फिरोज़ाबाद: चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर दबरई कलेक्ट्रेट में डीएम, एसएसपी ने प्रत्याशियों संग की बैठक
दबरई कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों संग बैठक की। इस दौरान उनके द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि चार जून को होेने वाली मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रखा गया है। जिसमें एसएसबी की दो कम्पनी, पीएसी की पांच प्लाटून एवं एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।