फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र जैन मंदिर के सामने एक ई-रिक्शा की बाइक में चपेट लगने पर बाइक सवार ने पकड़ा ई-रिक्शा चालक का गिरेबां
थाना उत्तर क्षेत्र जैन मंदिर के सामने एक ई-रिक्शा की बाइक में चपेट लग गयी। जिस कारण बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। उस पर सवार महिला भी सड़क पर गिर गयी। गुस्से में बाइक सवार ने ई-रिक्शा से चालक को गिरेबां पकड़ कर खींच लिया और उससे खींचातानी की, नौबत मारपीट तक आ गई। फिर उसके बाद बाइक सवार थाने ले जाने की बात कहकर ई-रिक्शा अपने सहयोगी से खिंचवा कर अपने साथ ले गया।