फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र प्राइवेट ट्रामा सेंटर में दौराने इलाज मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र छारबाग निवासी 54 वर्षीय रामजीलाल फतेहाबाद कुछ दिन पहले गये थे। लौटकर आये तो सीने में दर्द बताने लगे। इसके बाद शहर के थाना उत्तर क्षेत्र प्राइवेट ट्रामा सेंटर में 30 मई 2024 को भर्ती कराया। बीते दिन स्वस्थ हो गये थे। सोमवार की सुबह छुटटी की कह रहे थे आरोप है यहां गलत इंजेक्शन कम्पाउंडर द्वारा लगाया गया। जिससे उनकी मौत हो गई।