फिरोज़ाबाद: देसी ठेका पुलिस कॉलोनी सम्राट नगर के पास दुकान से सामान फेंक कर मीट विक्रेता के साथ की गई मारपीट
थाना रामगढ क्षेत्र सम्राट नगर निवासी योगेश ने कुछ माह पूर्व देशी ठेका पुलिस कालोनी सम्राट नगर में एक दुकान किराये पर ली। जिसमें वह मीट बिक्री का काम करता है। आरोप है दुकान मालिक ने जबरन दुकान खाली कराने के उद्देश्य से सामान बाहर फेंकने के साथ ही उसके संग मारपीट की। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उक्त व्यक्ति का सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल व उपचार कराया है।