बनेड़ा: पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर भागा चालक, कुंडिया में बजरी से भरा ट्रैक्टर किया गया जब्त, मुकदमा दर्ज
अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ रायला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुंडिया की सरहद में बजरी से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई को देखते ही चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बजरी से भरे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रकरण की सूचना संबंधित माइनिंग विभाग को भी दी गई है। रायला