रायला कस्बे में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस थाना से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब 2 से 2:45 बजे के बीच चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों का माल समेट लिया और फरार हो गए। चोर मकान से करीब तीन तोला सोने के आभूषण, लगभग 800 ग्राम चांदी और करीब ढाई लाख रुपए नकद चोरी कर