बनेड़ा थाना क्षेत्र के झांतल गांव में गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्री बालाजी टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा टेंट से जुड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया।आग से करीब 15 से 20 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारण अभी सामने नहीं आए हैं।