बनेड़ा: बागड़ी खेड़ा के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मृतक की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी
जिले के रायला थाना क्षेत्र की बेरा ग्राम पंचायत के बागड़ी खेड़ा के समीप रविवार को ट्रेन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी।