ररायला थाना पुलिस ने एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की सूचना एवं सहयोग से गांजा तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26.500 ग्राम गांजे सहित कार को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामले की अग्रिम जांच बनेड़ा थाना प्रभारी को सौंपी गई है।