मड़ावरा: मदनपुर में मछली पकड़ने के लिए नदी के चेकडैम में गया ग्रामीण पानी में डूबा
मदनपुर गाँव में मछली पकड़ने नदी के चेकडैम पर गया ग्रामीण गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने रविवार को दोपहर 12 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति शनिवार को शाम 5 बजे गया था जो गहरे पानी में डूब गया। जिसकी खोज के लिए गोताखोर टीम को बुलाया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।