पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट में चार दिनों से चल रहे छठ महापर्व का समापन, उदीयमान भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य
उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सोमवार को पोड़ैयाहाट में चार दिनों से चले आ रहे छठ महापर्व का समापन हो गया। बादलों की लुकाछिपी के बीच जब भगवान भास्कर ने चीर नदी की धारा में भीगे बदन खड़े श्रद्धालुओं को दर्शन दिए तो खुशी से उनकी आंखें नम हो गईं। सूप डाला आदि में विधिवत् अर्घ्य दिया गया और सुख शांति समृद्धि की कामना की गई।