इटाढ़ी: शराब बरामदगी मामले में उनवांस से बाइक मालिक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Itarhi, Buxar | Sep 29, 2026 इटाढ़ी थाना पुलिस ने शराब बरामदगी के एक मामले में उनवांस गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इटाढ़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि शराब से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राधेश्याम गुप्ता ने कुछ समय पहले अपनी बाइक एक अन्य व्यक्ति को बेच दी थी। बाइक बेचने के बाद भी वाहन का स्वामित्व बना रहा।