पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में बिहार पुलिस भर्ती के सफल अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, मजिस्ट्रेट के सामने रोने लगे शिक्षक गुरु रहमान
NCL, EWS के लेटेस्ट दस्तावेज मांगे जाने के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार पुलिस के सफल उम्मीदवारों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। वहीं, दोपहर 12 बजे धरना स्थल पर पहुंचे मजिस्ट्रेट से बातचीत के दौरान शिक्षक गुरु रहमान सफल उम्मीदवारों के समर्थन में रोने लगे।