अलवर: SI भर्ती 2021 को निरस्त करने के निर्णय के विरोध में युवक सड़कों पर उतरे, भर्ती को यथावत रखने की मांग
Alwar, Alwar | May 25, 2025 राजस्थान में वर्ष 2021 की SI भर्ती को निरस्त करने के प्रस्तावित निर्णय के विरोध में रविवार दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में युवाओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।शहर में शहीद स्मारक से लेकर नांगली सर्किल तक युवाओं ने रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। युवाओं ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी और कड़ी मेहनत से यह परीक्षा पास की है इसे यथावत रखा जाए।