अलवर: NEB थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया
Alwar, Alwar | May 25, 2025 अलवर की NEB थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी प्रवीण निवासी मुंडावर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद ने रविवार सुबह 10:00 बजे बताया कि अप्रैल महीने में थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी तब पीड़िता के परिजनों ने थाने में मामला दर करवाया था। पुलिस आरोपी को भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लेकर आई है।