अलवर: अलवर के कंपनी बाग में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाली गई तिरंगा रैली, लोगों ने लगाए भारत माता की जय के नारे
Alwar, Alwar | May 25, 2025 ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर रविवार सुबह करीब 8:00 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए आए कंपनी बाग में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर एक तिरंगा रैली का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे बुजुर्ग एवं युवा शामिल हुए। सभी लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए एवं सभी ने सैनिकों को सैल्यूट किया। लोगों ने कहा की सेनाओं के शौर्य को सलाम है।