अलवर: अलवर NEB थाना पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
Alwar, Alwar | May 25, 2025 अलवर NEB थाना पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय से फरार चल रहे आरोपी फूल सिंह निवासी दिवाकरी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने रविवार सुबह 9:00 बजे बताया कि आरोपी कई मामलों में न्यायालय से वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ कुल 6 वारंट जारी थे जिनमें अनेक प्रकार के मामले हैं। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी जिसको गिरफ्तार कर लिया है।