अलवर: मोलीया गांव में जमीनी विवाद को लेकर रिटायर्ड फौजी पर किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
Alwar, Alwar | May 25, 2025 लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मोलीया गांव में रिटायर्ड फौजी ताराचंद पुत्र रामस्वरूप पर जमीनी विवाद को लेकर उसी के परिवार के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। ताराचंद ने रविवार सुबह 8:00 बजे बताया कि गांव के पुराने मकान में वह पुराना कमरा देखने गया था तभी डाल सिंह के बेटे संदीप गोलू और उसकी पत्नी विमलेश ने आकर फरसी से वार कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया।