बांगरमऊ: बांगरमऊ के माँखी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, दो लोग घायल, एक महिला जिला अस्पताल रेफर
बांगरमऊ के माखी थाना क्षेत्र के रायपुरगढ़ी गांव मे बुधवार शाम 5 बजे सहन की जमीन को लेकर दो पक्षों की महिलाओं धन्नो और पूनम के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर मुश्ताक कादिर ने पूनम की हालत गंभीर होने पर