इटाढ़ी नगर पंचायत मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को 21 सौ दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। मुख्य पार्षद संजय पाठक, कीर्तन पाठक और रूमन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्वलित किया। मंदिर परिसर में 2100 दीपों का दीपदान किया गया।