आबू रोड: आबूरोड रीको पुलिस ने सांतपूर तालाब के नजदीक हुई बाइक चोरी का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आबूरोड रीको थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 30 जून को सांतपुर स्थित बड़ के पेड़ के पास से बाइक चोरी की वारदात हुई थी। मामले में परिवादी कैलाश कुमार ने रीको थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की थी।