#Balrampur ! #उतरौला में कांग्रेस नेता हसीब खान ने फीता काटकर किया जेहरा हॉस्पिटल का उद्घाटन...
उतरौला के लालगंज में शुरू हुआ अस्पताल, क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी चिकित्सा सुविधा
उतरौला, बलरामपुर। उतरौला के लालगंज स्थित मनकापुर रोड पर गुरुवार को जेहरा हॉस्पिटल का उद्घाटन कांग्रेस नेता हसीब खान ने फीता काटकर किया। समारोह में मुख्य अतिथि अली हैदर हाशमी और जमालुद्दीन खान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अस्पताल के शुभारंभ से उतरौला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। कार्यक्रम में आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह के आयोजकों में डॉ. अनम फातमा, अनवर खान, डॉ. मोहम्मद अंजुम और इन्द्रजीत भारती शामिल रहे। जेहरा हॉस्पिटल लालगंज, मनकापुर रोड, उतरौला में स्थित है।
#utraula #balrampur