पीरटांड: मधुबन में धूसर जल व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर बैठक, संस्थाओं को पर्यावरणीय नियमों के पालन के निर्देश
अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को 12 बजे पीरटांड़ के मधुबन गेस्ट हाउस में स्थानीय जैन धर्मशाला, ट्रस्ट एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से ग्रे वाटर मैनेजमेंट,तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित तैयारियों, वर्तमान व्यवस्था एवं संस्थाओं द्वारा किए जा रहे उपायों की समीक्षा की गई।