जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA), जमुई के निदेशक द्वारा बरहट प्रखंड का निरीक्षण किया गया, जिसकी शुरुआत स्थानीय विद्यालय के जायजे से हुई जहाँ उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा परिसर की स्वच्छता को देखा और कक्षाओं में छात्राओं से सीधा संवाद कायम कर उन्हें बेहतर शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित कर ओडीएफ स्थायित्व, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के संचालन, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन तथा डीसीएमएस पोर्टल पर दैनिक प्रविष्टि में तेजी लाने के निर्देश देते हुए समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास अधिकारी, बरहट, जिला सलाहकार (सीबी एंड आईईसी) श्री राकेश कुमार तथा अन्य स्थानीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
2 views | Jamui, Bihar | Sep 10, 2026