जमुई में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल, प्रखंड स्तर पर बैठकों का दौर शुरू
जमुई: जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने और पंचायत स्तर पर खेल क्लबों को सक्रिय एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से प्रखंडवार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को जमुई एवं लक्ष्मीपुर प्रखंड में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शारीरिक शिक्षकों तथा पंचायत खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के साथ संवाद किया। उन्होंने बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित विभिन्न खेल प्रोत्साहन एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान आगामी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता एवं ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायतों में नवनिर्मित खेल मैदानों का बेहतर और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
प्रशासन का लक्ष्य ग्रामीण स्तर से ही प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि जमुई के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। बैठक में खिलाड़ियों को नियमित एवं अनुशासित अभ्यास के साथ खेल के प्रति समर्पित रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
सेवन तक न्यूज़ | जमुई
#Jamui #JamuiNews #Sports #KhelPratibha #BiharSports #SportsDevelopment #JilaPrashasan #Laxmipur #JamuiSports
Sono, Jamui | Sep 10, 2026