गणाई गंगोली: सेराघाट-बेरीनाग हाईवे पर भारी चट्टान गिरने से मार्ग क्षतिग्रस्त
सेराघाट-बेरीनाग हाईवे पर चौकी बैंड के पास पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने से सड़क का आधा हिस्सा टूट गया, जिससे यातायात ठप हो गया। राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है, छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है, लेकिन भारी वाहनों के लिए खतरा अभी भी जारी है।