लखीसराय: लखीसराय ज़िले में 23 दिसंबर तक चलेगा 'नई चेतना अभियान 4.0', बदलाव की ओर एक पहल
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मंगलवार अपराह्न 5:18 पर प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार लखीसराय जिला में नई चेतना अभियान 4.0 एक पहल बदलाव की ओर कार्यक्रम जारी है. यह कार्यक्रम पिछले 25 नवंबर से प्रारंभ होकर 23 दिसंबर 2025 तक चलेगा. इसमें घरेलू हिंसा, बाल लिंगानुपात और बाल विवाह उन्मूलन हेतु अभियान चलाया जा रहा है.