लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष में आपूर्ति ट्रांस फोर्स की बैठक आयोजित की गई
जिला स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम मिथिलेश मिश्र ने की।बैठक में खाद्यान्न वितरण की अद्यतन स्थिति, नए राशन कार्ड निर्माण से संबंधित प्रपत्र क, मौजूदा राशन कार्ड में संशोधन से जुड़े प्रपत्र को आधार सींडिग की प्रगति एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई ।