लखीसराय: लखीसराय ज़िले के 62 शिक्षण संस्थानों में युवा शक्ति बिहार की प्रगति के तहत काउंसलिंग रोस्टर होगा जारी
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मंगलवार अपराह्न 2:35 पर प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक लखीसराय जिला के 62 शिक्षण संस्थानों में 2 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 के बीच जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र लखीसराय के माध्यम से काउंसलिंग होगा. इसके लिए रोस्टर जारी किया गया है. इसमें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित तीन योजनाओं के प्रचार प्रसार होना है.