लखीसराय: चानन थाना क्षेत्र के तितायचक गांव में युवक सर्पदंश का शिकार, सदर अस्पताल में उपचार जारी
जिले के चानन थाना क्षेत्र के तितायचक गांव में एक युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों द्वारा तत्काल उसे बेहतर इलाज के लिए मंगलवार की दोपहर 12:45 पर सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।युवक की पहचान चानन थाना क्षेत्र के तितायचक निवासी कजरू मांझी के पुत्र 18 वर्षीय हरखित कुमार के रूप में की गई।