बीकानेर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से ठगी!
नयाशहर थाना क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने बुजुर्ग महिला को कथित ज्योतिष और तंत्र-मंत्र की बातों में उलझाकर सोने की चेन ले ली और फरार हो गए।
📍 घटना सीताराम गेट क्षेत्र की बताई जा रही है।
महिला रामदेव मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थी। आरोप है कि युवकों ने कहा—“आपका समय खराब चल रहा है, आपके छोटे बेटे के साथ अनहोनी हो सकती है।”
इसके बाद महिला को 11 पत्थर लाने और आंखें बंद कर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने को कहा गया। इसी दौरान महिला से सोने की चेन उतरवाकर युवक उसे लेकर फरार हो गए।
🎥 पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। नयाशहर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है।
⚠️ सावधान रहें—अनजान लोगों की ज्योतिष, तंत्र-मंत्र या डर दिखाने वाली बातों में न आएं।
#Bikaner #BikanerLive #BikanerNews #बीकानेर #CrimeNews