बीकानेर में 131 हज यात्रियों का मेडिकल फिटनेस कैंप आयोजित
2027 में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की हुई मेडिकल जांच, प्रमाण पत्र वितरित
बीकानेर, 12 सितंबर 2026। बीकानेर हज वैलफेयर सोसाइटी, नौगजा पीर की ओर से वर्ष 2027 में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेडिकल फिटनेस कैंप का आयोजन किया गया।
बीकानेर हज वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी यासीन खान लोदी ने बताया कि सोसाइटी परिसर में आयोजित कैंप में डॉ. मोहम्मद जिबरान के निर्देशन में कुल 131 हज यात्रियों की मेडिकल जांच की गई। जांच के बाद यात्रियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। मेडिकल जांच में प्रयोगशाला सहायक यासीन अली कोहरी एवं बरकत अली कोहरी ने सेवाएं दीं।
सोसाइटी के सचिव अंसार अली कोहरी एवं प्रवक्ता अनवर अजमेरी ने बताया कि हज यात्रियों के मेडिकल प्रमाण पत्र, मूल आवेदन पत्र, प्रथम हज किस्त की रसीद सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज स्पीड पोस्ट के माध्यम से राजस्थान स्टेट हज कमेटी को भेजे गए।
इस पूरी प्रक्रिया में कमेटी के संयुक्त सचिव सय्यद बुलेशाह, संगठन मंत्री मोहम्मद इस्माइल गौरी, सय्यद अख्तर अली, जुनैद भाटी, डॉ. साबिर पंवार, मोहम्मद हुसैन, अजीज महावत, अजीज भिस्ती, कासम अली सय्यद, मोहम्मद अली भाटी एवं हाकम अली भाटी सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
सोसाइटी पदाधिकारियों ने बताया कि हज यात्रियों की सुविधा और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए सोसाइटी की ओर से लगातार सहयोग किया जा रहा है।