रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा में ठंडे पानी का टैंकर रवाना किया
बीकानेर। श्री श्री 108 सेवा समिति द्वारा रथखाना स्थित रामदेव जी मंदिर से पैदल यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की रास्ते में शीतल जल सेवा के लिए ठंडे पानी का टैंकर शनिवार दोपहर को रवाना किया। मंदिर के पुजारी लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री श्री 108 सेवा समिति द्वारा सालाना 55 वीं सेवा के तहत शनिवार को सुबह पहले रथखाना स्थित रामदेव जी के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई तथा बाबा की ज्योत के दर्शन कर मौजूद सभी के द्वारा आशिर्वाद लिया गया। इस दौरान सेवा को झंडी दिखाते समय सेवा समिति के सतीश खत्री, नरेंद्र खत्री, शेखर खत्री, प्रेम प्रकाश खत्री, सुनील दत्त नागल, सैय्यद अख्तर, मानसिंह राजपुरोहित,के.कुमार.आहुजा, शाकिर हुसैन चौपदार, हिमांशी राजपुरोहित भी मौजूद रही। इससे पहले मंदिर परिसर में बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सेवादार सतीश खत्री ने कहा बाबा रामदेव जी के पैदल यात्रियों की सेवा करना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। सेवादार सुनील दत्त नागल ने बताया कि सेवा समिति द्वारा पैदल यात्रियों की यह सेवा पिछले 50 वर्षों से चली आ रही है जिसमें बीकानेर नाल गांव से लेकर कोलायत मार्ग तक शीतल जल, चाय, बिस्कुट एवं भोजन की सेवा दी जाती रही और ये सेवा निरंतर आगे भी जारी रखी जाएगी।
इस अवसर पर मनोज भाटिया,जय सिंह,मोहित भाटिया,मानसिंह राजपुरोहित,भूपेंद्र,पवन सिंह , सुनील सुखेजा, मधु भाटिया,राजकुमार,मनीष खत्री,पीयूष व्यास,संजय भाटिया,नरपत सिह ,अमित खत्री,गौरव खत्री,ईशान खत्री, विक्रम आदि सेवादार मौजूद रहे।