मंडला: जिले के युवाओं ने पहली बार निकाली 240 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा, भापसा के प्राचीन शिव मंदिर में किया अभिषेक
Mandla, Mandla | Aug 18, 2026 शिव शंकर समिति भापसा के तत्वावधान में 40 युवकों ने अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर 240 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा पूरी की। जिले में पहली बार डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। करीब 12 घंटे में यात्रा पूरी कर मंगलवार शाम 4 बजे शिवभक्त भापसा पहुंचे और प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक किया। शिवभक्त रात में ही अमरकंटक पहुंच गए थे।