Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

मंडला: कटंगा नाला के डूबने से सराहा और रामनगर मार्ग टूटा

Mandla, Mandla | Aug 14, 2022

MORE NEWS

12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के,

PMO India 
#12YearsOfSeva 
 #12YearsOfYuvaShakti 
Jansampark Madhya Pradesh

12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के, PMO India #12YearsOfSeva #12YearsOfYuvaShakti Jansampark Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई - मंत्री श्रीमती संपत्तिया उईके

पीआईबी द्वारा आयोजित वार्तालाप कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

 मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज देश दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों के कारण वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान और प्रभाव लगातार बढ़ा है।
 केबिनेट मंत्री श्रीमती उईके मंडला में स्थानीय होटल विट्ठल इन में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) भोपाल द्वारा आयोजित एक दिवसीय वार्तालाप कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया है। महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीबों एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की गई हैं।
 उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा अन्य जनहितकारी कार्यक्रमों ने लाखों परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं।
 मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। देश के गांवों तक सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा और बढ़ी है।
 कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद का दशक विकास के शानदार कीर्तिमानों का दशक रहा है। सिंचाई, राजमार्ग, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 2003 में मध्यप्रदेश में मात्र 7 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो रही थी। आज 2026 में 64 लाख हेक्टेयर सिंचाई कर किसानों को खेती को लाभ में बदलने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में राजमार्गों का ऐसा जाल बिछाया गया है कि देश के एक छोर से दूसरे छोर तक 4 से 6 लेनों के शानदार राजमार्ग बनकर तैयार हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में अटल टनल जैसे अनेक कीर्तिमान हासिल किए गए हैं जिनकी बराबरी मुश्किल है। इस दशक में करीब 23 करोड़ से अधिक नागरिक गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। हाई स्पीड ट्रेन के मामले में भी देश ने ऊंचे प्रतिमान हासिल किए हैं।
 वार्तालाप कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने वार्तालाप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में श्री मनीष गौतम ने कहा कि सरकार गरीब, उपेक्षित, किसान, मजदूर सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अनेक योजनाओं, कार्यक्रमों को आमजन के लिए तैयार कर उनका सफल क्रियान्वयन कर रही है। इन योजनाओं से निश्चित ही बड़ी संख्या में देश के नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं और उससे लाभ उठा रहे हैं। पत्र सूचना कार्यालय का यह प्रयास होता है कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में मीडिया के माध्यम से आमजन तक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों में वार्तालाप जैसे कार्यक्रमों के जरिए यह प्रयास किए जाते रहते हैं। मंडला में उसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि आज देश बदल रहा है देश की सैन्य शक्ति सशक्त हुई है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित हुआ है। महिला सशक्तिकरण से देश मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा ने भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
 कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इन अधिकारियों ने केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक श्रीमती दीपाली वाजपेई ने चर्चा की। चिकित्सा अधिकारी डॉ.डी.के. मरकाम ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित और शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के श्री सुजय कुमार ने मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडला जिले के एक सफल किसान श्री सुनील झरिया ने प्राकृतिक, कार्बनिक खेती के विषय में अपने सफल प्रोजेक्ट के बारे में बताया। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क मंडला श्री राहुल वासनिक, श्री जेपी सिंह, सुलोचना रजक, उप परियोजना संचालक आत्मा अंजू कोडापे सहित प्रगतिशील कृषक, दीदी एवं मीडिया कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पीआईबी भोपाल के सहायक निदेशक श्री अजय प्रकाश उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया, वहीं केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक प्रचार अधिकारी श्री अजय बैंस ने कार्यक्रम का संचालन किया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Sampatiya Uikey 
Faggan Singh Kulaste 
#12YearsOfSeva 
Press Information Bureau - PIB,  Government of India

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनाई - मंत्री श्रीमती संपत्तिया उईके पीआईबी द्वारा आयोजित वार्तालाप कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज देश दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों के कारण वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान और प्रभाव लगातार बढ़ा है। केबिनेट मंत्री श्रीमती उईके मंडला में स्थानीय होटल विट्ठल इन में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) भोपाल द्वारा आयोजित एक दिवसीय वार्तालाप कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया है। महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीबों एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा अन्य जनहितकारी कार्यक्रमों ने लाखों परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। देश के गांवों तक सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा और बढ़ी है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद का दशक विकास के शानदार कीर्तिमानों का दशक रहा है। सिंचाई, राजमार्ग, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 2003 में मध्यप्रदेश में मात्र 7 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो रही थी। आज 2026 में 64 लाख हेक्टेयर सिंचाई कर किसानों को खेती को लाभ में बदलने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में राजमार्गों का ऐसा जाल बिछाया गया है कि देश के एक छोर से दूसरे छोर तक 4 से 6 लेनों के शानदार राजमार्ग बनकर तैयार हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में अटल टनल जैसे अनेक कीर्तिमान हासिल किए गए हैं जिनकी बराबरी मुश्किल है। इस दशक में करीब 23 करोड़ से अधिक नागरिक गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। हाई स्पीड ट्रेन के मामले में भी देश ने ऊंचे प्रतिमान हासिल किए हैं। वार्तालाप कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने वार्तालाप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में श्री मनीष गौतम ने कहा कि सरकार गरीब, उपेक्षित, किसान, मजदूर सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अनेक योजनाओं, कार्यक्रमों को आमजन के लिए तैयार कर उनका सफल क्रियान्वयन कर रही है। इन योजनाओं से निश्चित ही बड़ी संख्या में देश के नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं और उससे लाभ उठा रहे हैं। पत्र सूचना कार्यालय का यह प्रयास होता है कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में मीडिया के माध्यम से आमजन तक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न अंचलों में वार्तालाप जैसे कार्यक्रमों के जरिए यह प्रयास किए जाते रहते हैं। मंडला में उसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि आज देश बदल रहा है देश की सैन्य शक्ति सशक्त हुई है। डिजिटल इंडिया के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित हुआ है। महिला सशक्तिकरण से देश मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा ने भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इन अधिकारियों ने केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक श्रीमती दीपाली वाजपेई ने चर्चा की। चिकित्सा अधिकारी डॉ.डी.के. मरकाम ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित और शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के श्री सुजय कुमार ने मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडला जिले के एक सफल किसान श्री सुनील झरिया ने प्राकृतिक, कार्बनिक खेती के विषय में अपने सफल प्रोजेक्ट के बारे में बताया। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क मंडला श्री राहुल वासनिक, श्री जेपी सिंह, सुलोचना रजक, उप परियोजना संचालक आत्मा अंजू कोडापे सहित प्रगतिशील कृषक, दीदी एवं मीडिया कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पीआईबी भोपाल के सहायक निदेशक श्री अजय प्रकाश उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया, वहीं केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक प्रचार अधिकारी श्री अजय बैंस ने कार्यक्रम का संचालन किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey Faggan Singh Kulaste #12YearsOfSeva Press Information Bureau - PIB, Government of India

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

वित्तीय साक्षरता शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ, नौ ब्लॉकों में जागरूकता अभियान जारी

 भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 11 जून को जिला मंडला में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘समर्पित’ संस्था द्वारा संचालित तीनों वित्तीय साक्षरता केंद्रों के माध्यम से जिले के सभी नौ विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया।
 अभियान के तहत सीएफएल के ब्लॉक काउंसलर गांव-गांव पहुंचकर वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा योजनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन के संबंध में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही बैंक प्रबंधकों एवं बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट को भी शिविरों में आमंत्रित किया जा रहा है, जहां ग्रामीणों के बीमा एवं अटल पेंशन योजना के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं।
 इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी उनके गांव में ही उपलब्ध हो रही है, जिससे उन्हें बैंक के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और उनके कार्य आसानी से स्थानीय स्तर पर ही संपन्न हो रहे हैं।
 यह अभियान समर्पित संस्था के क्षेत्रीय कार्यालय की प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी ब्लॉक काउंसलरों के साथ शिव प्रसाद नंदा, मनीष सिंगोर, नाजिम शाही, स्वाती सोनी, कमलेश दुबे, प्रवीण राय एवं जॉन्सन जॉय का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से उन्हें बैंकिंग योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं घर के नजदीक ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

वित्तीय साक्षरता शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ, नौ ब्लॉकों में जागरूकता अभियान जारी भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 11 जून को जिला मंडला में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘समर्पित’ संस्था द्वारा संचालित तीनों वित्तीय साक्षरता केंद्रों के माध्यम से जिले के सभी नौ विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत सीएफएल के ब्लॉक काउंसलर गांव-गांव पहुंचकर वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा योजनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन के संबंध में जागरूक कर रहे हैं। साथ ही बैंक प्रबंधकों एवं बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट को भी शिविरों में आमंत्रित किया जा रहा है, जहां ग्रामीणों के बीमा एवं अटल पेंशन योजना के आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी उनके गांव में ही उपलब्ध हो रही है, जिससे उन्हें बैंक के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और उनके कार्य आसानी से स्थानीय स्तर पर ही संपन्न हो रहे हैं। यह अभियान समर्पित संस्था के क्षेत्रीय कार्यालय की प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी ब्लॉक काउंसलरों के साथ शिव प्रसाद नंदा, मनीष सिंगोर, नाजिम शाही, स्वाती सोनी, कमलेश दुबे, प्रवीण राय एवं जॉन्सन जॉय का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता शिविरों के माध्यम से उन्हें बैंकिंग योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं घर के नजदीक ही उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

मलेरिया निरोधक माह में “मलेरिया रथ” का शुभारम्भ, हाई रिस्क ग्रामों में चलेगा जागरूकता अभियान

 जिले में मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मलेरिया निरोधक माह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला चिकित्सालय परिसर से “मलेरिया रथ” का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री देवसिंह सैयाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती, आरएमओ डॉ. वाय.के. झारिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. विजय धुर्वे तथा जिला मलेरिया अधिकारी श्री रामशंकर साहू ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।
 स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मलेरिया का संक्रमण काल मानसून की शुरुआत के साथ जून-जुलाई से प्रारंभ होकर अक्टूबर-नवंबर तक अधिक प्रभावी रहता है। इसे देखते हुए जिले के मलेरिया प्रभावित एवं हाई रिस्क ग्रामों में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। मलेरिया रथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राथमिकता वाले ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर माइकिंग, पंपलेट वितरण, फ्लेक्स एवं बैनरों के माध्यम से लोगों को मलेरिया और अन्य वाहक जनित रोगों से बचाव की जानकारी देगा।
 अभियान के दौरान नागरिकों को मच्छरदानी के नियमित उपयोग, कूलर, गमलों, मटकों, टायरों और पानी की टंकियों में जमा पानी को समय-समय पर खाली करने तथा सप्ताह में कम से कम एक बार पानी बदलने की सलाह दी जा रही है। साथ ही लार्वा विनिष्टीकरण एवं स्वच्छता संबंधी उपायों की भी जानकारी दी जा रही है।
 मलेरिया रथ में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की त्वरित जांच एवं उपचार सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं। मलेरिया निरोधक माह के दौरान पंचायत स्तरीय कार्यशालाएं, रोगियों की खोज, जांच एवं उपचार, स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण, लार्वा सर्वेक्षण तथा व्यापक प्रचार-प्रसार जैसी गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

मलेरिया निरोधक माह में “मलेरिया रथ” का शुभारम्भ, हाई रिस्क ग्रामों में चलेगा जागरूकता अभियान जिले में मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मलेरिया निरोधक माह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला चिकित्सालय परिसर से “मलेरिया रथ” का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री देवसिंह सैयाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती, आरएमओ डॉ. वाय.के. झारिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. विजय धुर्वे तथा जिला मलेरिया अधिकारी श्री रामशंकर साहू ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मलेरिया का संक्रमण काल मानसून की शुरुआत के साथ जून-जुलाई से प्रारंभ होकर अक्टूबर-नवंबर तक अधिक प्रभावी रहता है। इसे देखते हुए जिले के मलेरिया प्रभावित एवं हाई रिस्क ग्रामों में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। मलेरिया रथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राथमिकता वाले ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर माइकिंग, पंपलेट वितरण, फ्लेक्स एवं बैनरों के माध्यम से लोगों को मलेरिया और अन्य वाहक जनित रोगों से बचाव की जानकारी देगा। अभियान के दौरान नागरिकों को मच्छरदानी के नियमित उपयोग, कूलर, गमलों, मटकों, टायरों और पानी की टंकियों में जमा पानी को समय-समय पर खाली करने तथा सप्ताह में कम से कम एक बार पानी बदलने की सलाह दी जा रही है। साथ ही लार्वा विनिष्टीकरण एवं स्वच्छता संबंधी उपायों की भी जानकारी दी जा रही है। मलेरिया रथ में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की त्वरित जांच एवं उपचार सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं। मलेरिया निरोधक माह के दौरान पंचायत स्तरीय कार्यशालाएं, रोगियों की खोज, जांच एवं उपचार, स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण, लार्वा सर्वेक्षण तथा व्यापक प्रचार-प्रसार जैसी गतिविधियाँ भी संचालित की जा रही हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

महिलाओं को दी गई वित्तीय साक्षरता एवं बीमा योजनाओं की जानकारी

 विकासखंड नैनपुर के ग्राम पोंडी एवं चिचगांव में 10 जून को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री के.के. अवस्थी, वित्तीय साक्षरता अधिकारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया।
 कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को समूह के सफल संचालन एवं वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
 इस अवसर पर सी.सी.एल. ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

महिलाओं को दी गई वित्तीय साक्षरता एवं बीमा योजनाओं की जानकारी विकासखंड नैनपुर के ग्राम पोंडी एवं चिचगांव में 10 जून को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री के.के. अवस्थी, वित्तीय साक्षरता अधिकारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को समूह के सफल संचालन एवं वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सी.सी.एल. ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026