सुनेल: उन्हेल के पास अवैध लकड़ियों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
Sunel, Jhalawar | Sep 22, 2024 सुनेल थाना क्षेत्र के उन्हेल के पास आज वन विभाग की टीम ने अवैध गीली लकड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।पिड़ावा रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गस्त के दौरान रायपुर रोड़ पर उन्हेल के पास अवैध गीली लकड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है।टीम ने मौके से ट्रैक्टर चालक जगदीश माली को गिरफ्तार किया है।