सुनेल: कस्बे में स्व. रामचन्द्र व्यास की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 220 मरीज हुए लाभान्वित
Sunel, Jhalawar | Sep 18, 2024 बुधवार को सुनेल के त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर में स्व. रामचन्द्र व्यास की 10 वीं पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कोटा सुधा हॉस्पिटल की टीम द्वारा नि:शुल्क उपचार किया गया। शिविर में सुनेल सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोगो विभिन्न बिमारियों के उपचार के कतारे लग गई।शिविर में 220 मरीज लाभान्वित हुए।