सुनेल: कादर नगर के पास पुलिया पर जमी काई पर फिसलकर बाइक सवार हुआ गंभीर घायल
Sunel, Jhalawar | Sep 15, 2024 सुनेल क्षेत्र के कादरनगर के पास रविवार को पुलिया पर जमी काई पर फिसलकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों ने बताया है की कादरनगर व उन्हेल के बीच नाले पर छोटी पुलिया बनी हुई है।जिसके ऊपर से लगातार पानी बहने के कारण काई जम गई है।पुलिया से गुजरते समय बाइक सवार कारुलाल फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे ग्रामीण उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए है।