सुनेल: सुनेल में हत्या के आरोपी प्रेमी और प्रेमिका को किया गया गिरफ्तार
Sunel, Jhalawar | Sep 21, 2024 सुनेल थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को हत्या के आरोपी प्रेमी व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया है कि गत 17 सितंबर को पीड़ित नरेंद्र सिंह ने उसके भाई शिवराज की हत्या के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सांगरिया निवासी आरोपी किरण कंवर व सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।