सुनेल: सांगरिया के पास अवैध पंचमेल गीली लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हुई ज़ब्त, वन विभाग की टीम ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार
Sunel, Jhalawar | Sep 20, 2024 सुनेल क्षेत्र के सांगरिया गांव के पास वन विभाग ने अवैध लकड़ियों का परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त किया है।रेंजर विजय सिंह ने बताया कि गस्त के दोरान सांगरिया गांव के पास एक ट्रेक्टर ट्रॉली आता हुआ दिखाई दिया। ट्रैक्टर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें गीली पंचमेल लकड़ियां भरी हुई थी। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर चालक बनेसिंह को गिरफ्तार किया है।