मकराना: मकराना पंचायत समिति के अटल सेवा केंद्र पर तहसीलदार यादवेंद्र यादव ने की जनसुनवाई
Makrana, Nagaur | Sep 12, 2024 पंचायत समिति के अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को तहसीलदार यादवेंद्र यादव ने जनसुनवाई की। जिसमें शहर में बिजली, पानी, आवारा पशुओं और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे छाए रहे। तहसीलदार ने कहा कि नगर परिषद अधिकारी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के मद्देनजर व्यवस्थाओं को ठीक करें।