दारू: दारू में जेएसएलपीएस की महिलाओं ने बीपीएम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाकर किया हंगामा, तीनों संकुलों में जड़ा ताला
दारू में JSLPS की महिलाओं का हंगामा: बीपीएम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, तीनों संकुलों में जड़ा ताला। झारखंड राज्य जीविका प्रोत्साहन समिति JSLPS से जुड़ी महिलाओं और प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक BPM राजकुमार के बीच विवाद गहराता जा रहा है। बीपीएम पर अभद्र व्यवहार और कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित महिलाओं ने प्रखंड के तीनों संकुलों में ताला जड़ दिया।