घाघरा: पोढ़ा गांव में मुखिया के नाबालिग बेटे का कुएं से मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Sep 17, 2025 रुकी पंचायत के पोढ़ा गांव में 8 वर्षीय नाबालिक पृथ्वी उरांव का शव गांव स्थित कुएं से घाघरा पुलिस ने बरामद किया है।मृतक के पिता सह रुकी पंचायत के मुखिया भीम उरांव ने बताया कि उसका बच्चा सोमवार को दिन के 12 बजे घर से निकला था। और वह वापस नहीं लौटा ।उसके बाद उसका काफी खोजबीन किया गया लेकिन पृथ्वी का कोई पता नहीं चला।वही घर से कुछ दूर स्थित कुआं में शव देखा गया।