महाराज अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
जगह-जगह हुआ स्वागत, नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने की पुष्पवर्षा
कोंच। महाराज अग्रसेन जयंती पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अग्रवाल भवन से शुरू हुई शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर और पुरुष ध्वज-पताका थामे जयकारे लगाते हुए चले। लवली चौराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार और रामगंज सहित विभिन्न मार्गों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और सभासदों ने स्वागत किया। नासिर पेट्रोल पंप पर राठौर समाज सेवा समिति ने अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में जलपान की व्यवस्था की। शोभायात्रा अग्रवाल भवन पहुंचकर संपन्न हुई, जहां हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे।#कोंच #जालौन #konchnews #उरई #अग्रवाल
Konch, Jalaun | Oct 11, 2026