71 लाख से बनीं दो सीसी सड़कों का लोकार्पण
कोंच। नवरात्र के पहले दिन रविवार को विधायक मूलचंद्र निरंजन और पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने गांधी नगर में दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। करीब 71 लाख रुपये की लागत से बनीं ये सड़कें सिंहवाहिनी, महाकाली माता, लंकेश्वर और शनिदेव मंदिर सहित धनुतालाब को जोड़ती हैं। महाकालेश्वर मंदिर से लालू झा के मकान तक 44 लाख रुपये की लागत से 260 मीटर लंबी और मुन्ना परदेशी के मकान से वीरेंद्र श्रीवास के मकान तक 27 लाख रुपये की लागत से 214 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है। दोनों मार्ग लंबे समय से ऊबड़-खाबड़ थे, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, भावना पटेल, ईओ मोनिका उमराव, जेई अरुण कुमार, सभासदों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#कोंच #जालौन #konchnews #उरई #localnews
Konch, Jalaun | Oct 11, 2026